आबू रोड: आबूरोड के मुख्य बाजार में दुकानों के बाहर दुपहिया वाहनों की पार्किंग और बड़े वाहनों की आवाजाही से बाजार बेहाल
आबूरोड शहर का मुख्य बाजार इन दिनों अव्यवस्थित पार्किंग, अतिक्रमण और बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण गंभीर यातायात समस्या से जूझ रहा है। दुकानों के बाहर बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहनों के चलते सड़कें संकरी हो गई हैं, वहीं बाजार से गुजरने वाले बड़े वाहनों के कारण कई बार लंबा जाम लग जाता है। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों, राहगीरों