मंडला: कैबिनेट मंत्री ने ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल के नवीन साउथ ब्लॉक का किया भूमिपूजन
Mandla, Mandla | Apr 25, 2026 जिले में ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के नवीन साउथ ब्लॉक का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार 5 बजे कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके शामिल हुईं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक उपस्थित रहे।