आंदर: हाता हकमा गांव स्थित चवर में कचरा प्रबंधन केंद्र का हुआ उद्घाटन
Andar, Siwan | Jun 12, 2024 आंदर प्रखंड के बलिया पंचायत के हाता हकमा गांव स्थित चवर में बुधवार को कचरा प्रबंधन केंद्र का प्रखंड समन्वयक अंकित कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक मनु कुमार यादव एवं मुखिया सबिता देवी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। प्रखंड समन्वयक ने कहा कि सभी ग्रामीण अपने कूड़ा को कूड़ेदान में ही डालें। ठोस एवं तरल कचरा के लिए दो प्रकार के डस्टबिन दिए गए हैं