🚸 बाल विवाह मुक्त वैशाली, सशक्त बेटियों की पहचान! 🌸
बाल विवाह एवं जबरन विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए वैशाली जिले में अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एस.एस. गर्ल्स हाई स्कूल, हाजीपुर से समाहरणालय परिसर तक जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं विभिन्न विभागों के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसके उपरांत पुष्करणी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की सामूहिक शपथ ली गई। प्रतिभागियों ने बाल विवाह का विरोध करने, बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
आइए, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि न बाल विवाह करेंगे, न होने देंगे। बेटियों को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
बेटी पढ़ेगी, आगे बढ़ेगी – बाल विवाह मुक्त भारत बनेगा! 🇮🇳
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Women and Child Development Corporation, Bihar
#samratchoudhary #CMSamrat
#बालविवाहमुक्तभारत #BetiBachaoBetiPadhao #बालिका_सशक्तीकरण #DistrictAdministrationVaishali #Vaishali
Vaishali, Bihar | Nov 27, 2026