गुना: पिपरौदा खुर्द: पत्नी को मोबाइल पर बात करने से टोकना पति को भारी पड़ा, पत्नी पर धमकी का आरोप, पति ने की शिकायत
Guna, Guna | Apr 27, 2026 गुना कैंट थाना के पीपरोदा खुर्द में पति ने पत्नी पर आरोप लगाए हैं। 27 अप्रैल को फरियादी पति ने कहा, एसपी ऑफिस के चक्कर काट रहा हूं पत्नी फोन पर अनजान लोगों से बात करती है, रोकने पर डेढ़ महीने से मायके में है, मैं लेने गया तो करने की धमकी दी है, ऐसे गंभीर आरोप लगाए है। फिलहाल शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।