Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
No video available

#कटिहार_पुलिस की विगत 24 घंटों की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां... कटिहार पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर l . . #HainTaiyarHum #KatiharPolice #janpolice #I

5.9k views | Katihar, Bihar | Nov 25, 2024

MORE NEWS

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत नियुक्ति-पत्र एवं खेल छात्रवृत्ति हेतु चयन-पत्र का वितरण किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #katihar

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत नियुक्ति-पत्र एवं खेल छात्रवृत्ति हेतु चयन-पत्र का वितरण किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #katihar

Katihar, Bihar | Jul 24, 2026

गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण* 

 *मखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का  प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की।* 

 *जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश* 

 *मखाना से बने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का स्वाद 15 अगस्त तक लोगों के बीच पहुंचाने की योजना अंतिम दौर में ़ डीएओ* 

कटिहार,24 जुलाई 2026 

जिला संयुक्त कृषि भवन में गुरुवार को आत्मा (ATMA) के तत्वावधान में मखाना की खेती करने वाले बोनाफाइड किसान समूहों एवं एफपीओ के प्रतिनिधियों की गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने की।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि जिले में उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन के प्रति किसानों का बढ़ता रुझान उत्साहजनक है। उन्होंने बताया कि मखाना की खेती का लगातार बढ़ता रकबा जिले के लिए शुभ संकेत है। किसानों को आत्मा के माध्यम से आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान, उन्नत उत्पादन विधियों तथा गुणवत्तापूर्ण खेती का नियमित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने मखाना के मूल्य संवर्धन पर विशेष बल देते हुए कहा कि केवल कच्चा उत्पाद बेचने के बजाय उससे विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार कर किसान अधिक लाभ कमा सकते हैं। वर्तमान में मखाना से 20-25 प्रकार के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी बाजार में अच्छी मांग है। साथ ही आगामी 15 अगस्त तक मखाना से राष्ट्रीय मिठाई जलेबी तैयार कर उसे बाजार में उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता, स्वाद एवं पौष्टिकता के कारण कटिहार का मखाना राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी पहचान बना रहा है। किसानों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और संगठित विपणन पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। इस मौके पर आत्मा के परियोजना उप निदेशक शशिकांत झा ने कहा कि जिले के सभी मखाना उत्पादक किसानों का एक मखाना किसान संघ बनाने व मखाना को अंतराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की दिशा मे प्रयास जारी है। कहा कि जिले को मखाना उत्पादन के क्षेत्र में व इससे तैयार विभिन्न स्वादिष्ट, पौष्टिक व्यंजनों के माध्यम से जिले को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान दिलाने की दिशा में गंभीर प्रयास हो रहे हैं। 
गोष्ठी के उपरांत डीएओ के नेतृत्व मे जिले के मखाना उत्पादक किसान, एफपीओ के सदस्यों ने जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के वेश्म मे जाकर उनसे मुलाकात की। किसानो ने अपने साथ लाये मखाना के विभिन्न उत्पाद व व्यंजनों का अवलोकन कराया। इसमे मखाने से बने पेडा, बर्फी, ठेकुआ, शामिल हैं। जिला पदाधिकारी श्री द्विवेदी ने मखाने से बने इन व्यंजनों, की विक्री के लिए एक विक्रय केन्द्र स्थापित करने को ले डीएओ को निर्देश दिये।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, 
 कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar

गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षण* *मखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की।* *जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश* *मखाना से बने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का स्वाद 15 अगस्त तक लोगों के बीच पहुंचाने की योजना अंतिम दौर में ़ डीएओ* कटिहार,24 जुलाई 2026 जिला संयुक्त कृषि भवन में गुरुवार को आत्मा (ATMA) के तत्वावधान में मखाना की खेती करने वाले बोनाफाइड किसान समूहों एवं एफपीओ के प्रतिनिधियों की गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि जिले में उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन के प्रति किसानों का बढ़ता रुझान उत्साहजनक है। उन्होंने बताया कि मखाना की खेती का लगातार बढ़ता रकबा जिले के लिए शुभ संकेत है। किसानों को आत्मा के माध्यम से आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान, उन्नत उत्पादन विधियों तथा गुणवत्तापूर्ण खेती का नियमित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने मखाना के मूल्य संवर्धन पर विशेष बल देते हुए कहा कि केवल कच्चा उत्पाद बेचने के बजाय उससे विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार कर किसान अधिक लाभ कमा सकते हैं। वर्तमान में मखाना से 20-25 प्रकार के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी बाजार में अच्छी मांग है। साथ ही आगामी 15 अगस्त तक मखाना से राष्ट्रीय मिठाई जलेबी तैयार कर उसे बाजार में उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता, स्वाद एवं पौष्टिकता के कारण कटिहार का मखाना राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी पहचान बना रहा है। किसानों से गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और संगठित विपणन पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। इस मौके पर आत्मा के परियोजना उप निदेशक शशिकांत झा ने कहा कि जिले के सभी मखाना उत्पादक किसानों का एक मखाना किसान संघ बनाने व मखाना को अंतराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की दिशा मे प्रयास जारी है। कहा कि जिले को मखाना उत्पादन के क्षेत्र में व इससे तैयार विभिन्न स्वादिष्ट, पौष्टिक व्यंजनों के माध्यम से जिले को राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान दिलाने की दिशा में गंभीर प्रयास हो रहे हैं। गोष्ठी के उपरांत डीएओ के नेतृत्व मे जिले के मखाना उत्पादक किसान, एफपीओ के सदस्यों ने जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के वेश्म मे जाकर उनसे मुलाकात की। किसानो ने अपने साथ लाये मखाना के विभिन्न उत्पाद व व्यंजनों का अवलोकन कराया। इसमे मखाने से बने पेडा, बर्फी, ठेकुआ, शामिल हैं। जिला पदाधिकारी श्री द्विवेदी ने मखाने से बने इन व्यंजनों, की विक्री के लिए एक विक्रय केन्द्र स्थापित करने को ले डीएओ को निर्देश दिये। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar

Katihar, Bihar | Jul 24, 2026

सांप दिखे तो सतर्क रहें, घबराएं नहीं !

बरसात के मौसम में सांपों का मानव बस्तियों की ओर आना सामान्य है। ऐसे में उन्हें मारने या पकड़ने की कोशिश न करें।

अधिकांश सांप पर्यावरण के लिए लाभकारी होते हैं और खेतों में चूहों जैसे हानिकारक जीवों की संख्या नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यदि आपके घर, कार्यालय या आसपास कहीं सांप दिखाई दे, तो सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम की सहायता लें।

बिहार वन विभाग टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800-345-7252

प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण में अपना सहयोग दें। याद रखें-सांपों की सुरक्षा, हमारी जैव विविधता की सुरक्षा है।

#snake #SnakeAwareness #wildlifeconservation #wildlife #biodiversity
#katihar

सांप दिखे तो सतर्क रहें, घबराएं नहीं ! बरसात के मौसम में सांपों का मानव बस्तियों की ओर आना सामान्य है। ऐसे में उन्हें मारने या पकड़ने की कोशिश न करें। अधिकांश सांप पर्यावरण के लिए लाभकारी होते हैं और खेतों में चूहों जैसे हानिकारक जीवों की संख्या नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि आपके घर, कार्यालय या आसपास कहीं सांप दिखाई दे, तो सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम की सहायता लें। बिहार वन विभाग टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800-345-7252 प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण में अपना सहयोग दें। याद रखें-सांपों की सुरक्षा, हमारी जैव विविधता की सुरक्षा है। #snake #SnakeAwareness #wildlifeconservation #wildlife #biodiversity #katihar

Katihar, Bihar | Jul 24, 2026

कटिहार में शराब के खिलाफ अभियान तेज, चार तस्कर गिरफ्तार, 23 लीटर से अधिक शराब बरामद
जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में कटिहार मद्य निषेध टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 23 लीटर विदेशी एवं चुलाई शराब बरामद की गई।
मद्य निषेध टीम ने सहायक थाना क्षेत्र के चंडाल चौक से करण कुमार को 9.250 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर के साथ तथा पीएनटी चौक से संजय कुमार को 3.750 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं नगर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर चौक से डोमनी देवी के पास से 5 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। इसके अलावा मनिहारी थाना क्षेत्र के नया टोला पगलाबाड़ी में छापेमारी कर माणिकचंद सहनी को 5 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
सभी आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मद्य निषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

कटिहार में शराब के खिलाफ अभियान तेज, चार तस्कर गिरफ्तार, 23 लीटर से अधिक शराब बरामद जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में कटिहार मद्य निषेध टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 23 लीटर विदेशी एवं चुलाई शराब बरामद की गई। मद्य निषेध टीम ने सहायक थाना क्षेत्र के चंडाल चौक से करण कुमार को 9.250 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर के साथ तथा पीएनटी चौक से संजय कुमार को 3.750 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं नगर थाना क्षेत्र के शिव मंदिर चौक से डोमनी देवी के पास से 5 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। इसके अलावा मनिहारी थाना क्षेत्र के नया टोला पगलाबाड़ी में छापेमारी कर माणिकचंद सहनी को 5 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मद्य निषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Katihar, Katihar | Jul 24, 2026

राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत लेकर म्यूटेशन कराने का आरोप, 95 हजार रुपये लेने का वीडियो होने का दावा

कटिहार जिले के बारसोई अंचल अंतर्गत बलतर पंचायत में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी रवि कांत रंजन पर म्यूटेशन सहित विभिन्न राजस्व कार्यों के बदले अवैध रूप से रुपये लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से पंचायत में कार्यरत हैं और आम लोगों से विभिन्न कार्यों के लिए मोटी रकम लेने के बाद ही फाइल आगे बढ़ाते थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि म्यूटेशन कराने के नाम पर उनसे रुपये लिए गए। हालांकि, बाद में संबंधित आवेदन अंचलाधिकारी (सीओ) या राजस्व पदाधिकारी (आरओ) स्तर से निरस्त हो जाने के बावजूद कई लोगों को उनकी राशि वापस नहीं मिली। कुछ मामलों में शिकायत के बाद राजस्व कर्मचारी द्वारा रुपये लौटाने की भी चर्चा है। इसी बीच एक नया मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि एक व्यक्ति से म्यूटेशन कराने के नाम पर

राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत लेकर म्यूटेशन कराने का आरोप, 95 हजार रुपये लेने का वीडियो होने का दावा कटिहार जिले के बारसोई अंचल अंतर्गत बलतर पंचायत में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी रवि कांत रंजन पर म्यूटेशन सहित विभिन्न राजस्व कार्यों के बदले अवैध रूप से रुपये लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से पंचायत में कार्यरत हैं और आम लोगों से विभिन्न कार्यों के लिए मोटी रकम लेने के बाद ही फाइल आगे बढ़ाते थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि म्यूटेशन कराने के नाम पर उनसे रुपये लिए गए। हालांकि, बाद में संबंधित आवेदन अंचलाधिकारी (सीओ) या राजस्व पदाधिकारी (आरओ) स्तर से निरस्त हो जाने के बावजूद कई लोगों को उनकी राशि वापस नहीं मिली। कुछ मामलों में शिकायत के बाद राजस्व कर्मचारी द्वारा रुपये लौटाने की भी चर्चा है। इसी बीच एक नया मामला सामने आया है, जिसमें आरोप है कि एक व्यक्ति से म्यूटेशन कराने के नाम पर

Katihar, Katihar | Jul 24, 2026

#कटिहार_पुलिस की विगत 24 घंटों की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां... कटिहार पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर l . . #HainTaiyarHum #KatiharPolice #janpolice #I - Katihar News