अजीतमल: किशोरी की मौत पर हत्या की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में बीमारी से मौत की बात आई सामने
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर में 14 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद डायल 112 पर हत्या की सूचना दिए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना में किशोरी के पिता पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस की शुरुआती जांच में किशोरी की मौत बीमारी के चलते होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम पृथ्वीपुर निवासी मुकुंद सिंह पुत