अजीतमल: चाचा के घर को निशाना बनाकर बेलचे से तोड़ा अलमारी का लॉकर, 17 लाख के जेवर चुराए; भतीजा गिरफ्तार
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हुई लाखों रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए पीड़ित के भतीजे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चाचा के परिवार के साथ रिंग सेरेमनी में जाने का फायदा उठाकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए 107.299 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 17 ला