पीरटांड: चिरकी के रिहायशी इलाके में ग्रामीणों ने शराब दुकान का विरोध किया, हटाने की मांग व आंदोलन की चेतावनी दी
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित चिरकी के रिहायशी इलाके में संचालित शराब दुकान के विरोध में ग्रामीण रविवार को 11 बजे गोलबंद हो गए हैं। शराब दुकान के कारण मुहल्ले की महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के चलते पूरे दिन हुड़दंग, गाली-गलौज और लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है।