दमोह: MLB स्कूल दमोह की छात्राओं का दमोह ज़िला अस्पताल में टीकाकरण, शिक्षकों की रही मौजूदगी
Damoh, Damoh | Apr 4, 2026 सर्वाइकल कैंसर से बचाव और रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को HPV वैक्सीन दिया जा रहा है,इसी क्रम में आज महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय दमोह की छात्राओं ने दमोह जिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन कराया इस दौरान विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे सभी ने अन्य छात्राओं और किशोरी बालिकाओं को वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता संदेश दिया