शिकोहाबाद: थाना फरिहा क्षेत्र के पिलख्तर जैत में नीम के पेड़ से लटककर टेलर ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
थाना फरिहा क्षेत्र पिलख्तर जैत निवासी 45 वर्षीय महेश उर्फ छोटेलाल पुत्र रामप्रसाद ने घर के पास ही नीम के पेड से बीती देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। जिसकी जानकारी परिजनों को शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे करीबन हुई। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जहां मृतक के भाई ने मीडिया को जानकारी दी, सिलाई आदि का कार