शिकोहाबाद: एडीएम न्यायिक ने शिकोहाबाद तहसील के संग्रह अनुभाग कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
एडीएम न्यायिक संगीता गौतम ने गुरुवार दोपहर तीन बजे क़रीबन शिकोहाबाद तहसील के संग्रह अनुभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरसी से संबंधित दस्तावेजों और कुर्की फाइलों की जांच की गई। कुर्की रजिस्टर न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अभिलेख तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए।