शिकोहाबाद: उसायनी रोड जरौली कला के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर मौत, दूसरा तड़के तोड़ा दम
आगरा के बोदला निवासी विष्णु और आकाश नामक युवक बीती शाम सिरसागंज अपनी मौसी के यहां आये थे यहां से दोनों रात को वापस आगरा जा रहे थे। थाना टूण्डला क्षेत्र उसायनी रोड जरौली कला के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आकाश को आगरा रैफर किया गया। जिसकी गुरूवार तड़के तीन बजे करीबन मौत हो गई।