शिकोहाबाद: खैरगढ़ थाना पुलिस ने चार अभियोगों से संबंधित 32 लीटर अवैध शराब और 56 अभियोग से संबंधित सट्टा सामग्री का कराया विनष्टिकरण
थाना खैरगढ़ पुलिस ने गुरुवार शाम पांच बजे करीबन बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 अभियोगों से सम्बन्धित 32 लीटर अवैध शराब और 56 मामलों में जब्त जुआ-सट्टा सामग्री का नियमानुसार विनष्टीकरण किया। यह कार्रवाई माननीय पंचम अपर सिविल जज (सी0डी0)/एसीजेएम फिरोजाबाद के आदेश पर की गई। विनष्टीकरण की कार्यवाही में सभी मालों के नमूने सुरक्षित रखे गए हैं।