शिकोहाबाद: जहाजपुर नगला गांव में पिकअप की टक्कर से गंभीर घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम
जनपद एटा के जहाजपुर नगला गांव निवासी विजय पुत्र सतीश पांच छह दिन पूर्व ही बाइक लेकर जाते वक्त उसी गांव में पिकअप की टक्कर से गंभीर घायल हो गया था। जिसका इलाज एफएच मेडिकल कॉलेज टूण्डला में चल रहा। परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम सात बजे करीबन इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को बीती देर रात पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लाया गया।