शिकोहाबाद: मैनपुरी चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कपड़ा व्यापारी की मौत
थाना नगला खंगर क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय श्याम मोहन पुत्र राम बहादुर शिकोहाबाद बाजार करने आया था। परिजनों के मुताबिक कपड़े का धंधा करता है। गुरूवार सुबह आठ बजे करीबन थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मैनपुरी चौराहे से पैदल निकल रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।