कोंडागांव: कोकोडाजुगानार के दो युवक बाइक के साथ आलोर गांव के पुल के नीचे गिरकर घायल, भेजा गया जिला अस्पताल
फरसगाँव क्षेत्र के कोकोडाजुगानार के दो युवक शुक्रवार की रात 12 बजे आलोर गाँव के पुल के नीचे बाइक के साथ गिरकर घायल हो गया। 108 एम्बुलेश वाहन को फोन लगाया गया। 108 नही आने पर घायलों को उनके दोस्तों बाइक से उपचार हेतु फरसगाँव अस्प्ताल लाया गया । गंभीर चोट आने के चलते दोनो को निजी वाहन से बेहतर उपचार हेतु रात करीब 12:30 जिला अस्पताल रिफर किया गया ।