कोंडागांव: पुसपाल घाट के पास गंभीर सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल, मर्दापाल से किया गया जिला अस्पताल रेफर
कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुसपाल में आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है जिसमें बाइक सवार दो ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गए हैं। आज शुक्रवार शाम 6 बजे ग्राम खड़पड़ी निवासी घायल ग्रामीण भागीरथी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने चाचा को पुसपाल गांव छोड़ने जा रहा था उसी दौरान पुसपाल घाट के पास उनकी बाइक हादसे का.