कोंडागांव: दीपावली पर्व के अवसर पर आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज ने कोंडागांव नगर के बाजारपारा में गौरा-गौरी पूजा का भव्य आयोजन किया
कोण्डागांव नगर में हर साल की तरह इस वर्ष भी आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज द्वारा दीपावली के अवसर पर सार्वजनिक गौरा-गौरी पूजन समिति और कोंडागांव देवनगरी बाजारपारा के सहयोग से त्रिदिवसीय गौरा-गौरी पूजा का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में गांव के सभी लोगों ने भाग लिया और अपने गांव-बस्ती की बेहतरी के लिए प्रार्थना की। आयोजन ने धार्मिक परंपराओं को और मजबूत किया है।