बेगूसराय: काली स्थान रोड पर लगा जाम, मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी हुई दिखाई दी
कालीस्थान रोड में रविवार की देर शाम भीषण जाम लग गया. इस जाम में आम राहगीरों को परेशानी हुई ही साथ ही साथ एक एंबुलेंस जाम में फंस गई. एंबुलेंस में एक्सीडेंट किया हुआ एक मरीज था. जाम इतना ज्यादा था कि एंबुलेंस को भी जगह नहीं मिल पा रही थी. बताते चले की कालीस्थान के पास शिवरेज कार्य की वजह से जाम लगा था. जिला प्रशासन को चाहिए कि वैकल्पिक व्यवस्था करे.