बेगूसराय: सलहा बिंदटोली में अधेड़ किसान की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बेगूसराय में एक अधेड़ किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. घटना साम्हो थाना अन्तर्गत सलहा बिंदटोली गांव के खलिहान की है. मृतक की पहचान साम्हों थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 सलहा बिंदटोली निवासी सौखी बिंद के लगभग 52 वर्षीय पुत्र लालो बिंद के रुप में हुई है. परिजनो ने बताया कि मृतक अवैध संबंध में जिंदगी बिता रहा था.