बेगूसराय के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के नूरपुर में दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।