बेगूसराय: रहुआ गांव के निकट ट्रेन से गिरकर 01 युवक की हुई मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
बेगूसराय में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहूआ गांव के निकट स्थित रेलवे पटरी के किनारे की है. मृतक की पहचान अररिया जिला के बलुआ देयोरही वार्ड संख्या 14 रामपुर टोला दौलतपुर निवासी मोहम्मद सिराज उद्दीन के लगभग 38 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सऊद आलम के रुप हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.