चाचौड़ा: राघोपुरा गांव की जोड़ पर बाइक चालक ने पीछे से मारी टक्कर, पत्नी की मौत, मामला दर्ज
Chachaura, Guna | Sep 13, 2026 गुना जिले में चाचौड़ा विधानसभा के राघोपुरा गांव में दो बाइक के एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई। 13 सितंबर को मकसूदनगढ़ थाने में दर्ज मामले में फरियादी मांगीलाल भील ग्राम बहादुरपुर ने पुलिस को बताया, शुक्रवार शाम पत्नी कल्ली बाई के साथ मकसूदनगड़ से गांव जा रहा था राघोपुरा जोड़ पर पीछे से बाइक चालक ने टक्कर मारी, पत्नी की मौत हो गई। पुलिस जांच जारी है।