मंगला गांव में पेड़ पर लगी तार में फंसा भालू, छटपटाने लगा; वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बचाई जान
चंबा: चंबा जिले के मंगला गांव में एक भालू पेड़ पर लगी तार में फंस गया, जिसके चलते वह काफी देर तक छटपटाता रहा। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद भालू को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई।
वन विभाग की टीम की तत्परता से एक वन्यजीव की जान बच गई। टीम के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
Suneel Pahadi
– सुनील पहाड़ी ✍️
Chamba, Chamba | Nov 29, 2026