खरसावां: चिलकू के मां आकर्षणी विकास समिति ट्रस्ट का प्रयास रंग लाया, विद्युतीकरण के लिए 1 करोड़ रुपए से अधिक मिली प्रशासनिक स्वीक
खरसावां के आस्था एवं विश्वास के प्रमुख केंद्र मां आकर्षिणी शक्तिपीठ के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। मां आकर्षिणी विकास समिति ट्रस्ट, चिलकु के लगातार प्रयासों के बाद झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने आकर्षिणी मंदिर के व्यापक विद्युतीकरण कार्य के लिए 1,00,18,637 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है