करपी जगदंबा स्थान मंदिर से दान पेटी की चोरी करने वाले दो चोर को करपी पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में करपी निवासी अंकित पाठक एवं बैर बीघा गांव निवासी सुबोध कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनके पास से नगद ₹1400 बरामद किए गए हैं।