गुना: चौरसिया कॉलोनी, गुलाबगंज में मकान तोड़ने का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज
Guna, Guna | Aug 15, 2025 गुना कैंट थाना के चौरसिया कॉलोनी गुलाबगंज में फरियादी नथन सिंह अहिरवार ने मकान तोड़ने का आरोप लगाया है। 15 अगस्त को थाना में शिकायती आवेदन में पुलिस को कहा, मेरा और सत्तू चौरसिया का प्लांट विवाद चल रहा है। 12 अगस्त को राजीनामा करने बुलाया, देखा तो मकान टूटा था। फरियादी ने गाली गलौज और मारपीट के भी आरोप लगाए है। शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।