फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में नल-जल योजना शोभा की वस्तु बन कर रह गई है। शनिवार को आठ बजे स्थानीय लोगों ने बताया नल-जल योजना का लाभ लोगों को नही मिल रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्ड में एक बार भी नल-जल योजना से लोगों को पानी आपूर्ति नही हुआ। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से इस पर ध्यान देने की मांग की है।