खेरागढ़: सैंया में बालक की मौत के मामले में 43 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
आगरा-सैंया-ग्वालियर हाईवे पर जाजू कट के पास 25 जून को कार की टक्कर से घायल बालक फरीदशाह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सदर क्षेत्र निवासी चायना देवी बेटे फरीदशाह और ताऊ के बेटे सलमान के साथ बाइक से धौलपुर जा रही थीं। सुबह करीब 9:45 बजे कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। गंभीर घायल फरीदशाह को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।