उधवा: उधवा प्रखंड के विभिन्न इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करमा पर्व
उधवा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार की शाम करीब 7 बजे करमा पूजा हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाई गई। पर्व को लेकर सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल रहा। युवतियों ने करम डाली की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि,खुशहाली तथा भाई-बहन के बीच प्रेम और स्नेह की कामना की।