स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 अंतर्गत सफाई मित्रों का सम्मान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित
गरोठ। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को नगर परिषद गरोठ में गांधी जी की जयंती के अवसर पर पंडित दीनदयाल बालोध्यान मे स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री चुन्नीलाल जूनवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदय श्री राजेश जी सेठिया एवं उपाध्यक्ष महोदय श्री महेश जी मालवीय द्वारा निकाय में कार्यरत सभी सफाई मित्रों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सफाई मित्रों एवं निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने, नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने हेतु स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में सफाई मित्रों के स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उनके निरंतर परिश्रम से ही स्वच्छ एवं सुंदर नगर का संकल्प साकार हो सकता है।
इस अवसर नगर परिषद् अध्यक्ष महोदय श्री राजेश जी सेठिया, उपाध्यक्ष महोदय श्री महेश जी मालवीय, श्री जोगेंद्र पंजाबी स. रा. नि., श्री रामपाल नरवाल स्वच्छता पर्यवेक्षक, श्री सुरेश मालवीय प्र स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं निकाय के सभी सफाई मित्र व कर्मचारी उपस्थित रहे।