उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का अवलोकन किया
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिले के दलोदा,(धुंधडका) में आयोजित वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागी - यात्रीगण तथा जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, श्री विजय सुराणा, श्री सुमित सेन, श्री आसाराम, श्री ईश्वर लाल, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, तहसीलदार श्री रमेश मसारे, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री चंद्रावत आदि उपस्थित थे।
श्री अखिलानंद सरस्वती ग्रामीण गौशाला में आयोजित उक्त प्रदर्शनी में गोमूत्र गोदुग्ध तथा गोबर से निर्मित विभिन्न उपयोगी सामग्री प्रदर्शित की गई थी जिसकी श्री देवड़ा द्वारा भरपूर सराहना की गई। श्री देवड़ा द्वारा गौशाला में गौपूजन किया गया गोवंश को हरा चारा खिलाया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री देवडा ने कहा कि इस स्थान पर गौशाला का बेहतर संचालन किया जा रहा है यह पावन पवित्र कार्य है। श्री देवडा ने आयोजित प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर अनुसंधान केंद्र बनाए जाने के लिए शासन स्तर से कार्रवाई हो इस हेतु पूर्ण प्रयास किया जाएगा। गौशाला में निर्मित किए जा रहे प्रोडक्ट निर्माण से जिले की अन्य गौशालाएं भी प्रेरणा ले सकती है उनके लिए इस स्थान पर प्रशिक्षण आयोजित किया जा सकता है यह पवित्र कार्य है जो आगे चलकर देश-विदेश में भी किया जा सकता है। इसके उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने सेवा संकल्प यात्रा पर पुष्प वर्षा की।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#मंदसौर
#Mandsaur
Mandsaur, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026