खगड़िया: आईसीडीएस खगड़िया के सहयोग से सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण
बचपन बचाओ आंदोलन द्वारा सोमवार को आईसीडीएस खगड़िया के सहयोग से चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां आंगनबाड़ी सेविकाओं को बाल संरक्षण एवं संबंधित विषय पर विस्तृत जानकारियां दी गई। इस प्रशिक्षण में बचपन बचाओ आंदोलन के जिला समन्वयक खुर्शीद आलम ने प्रतिभागियों को बाल अधिकारों के बारे में बताया।