पटना ग्रामीण: ट्रांसपोर्ट नगर में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के द्वारा किया गया सैकड़ो लीटर शराब का विनष्टीकरण
ट्रांसपोर्ट नगर में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के द्वारा जप्त किए गए अवैध देसी - विदेशी सैकड़ो लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण. बता दे कि बिहार में शराबबंदी है और ऐसे में बिहार में अवैध तरीके से शराब का क्रय - विक्रय हो रहा है. हालांकि उत्पाद विभाग शराब तस्करों पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है बावजूद इसके शराब नहीं मान रहे हैं.