पटना ग्रामीण: हृदय रोग से ग्रसित 20 बच्चों को इलाज के लिए पटना एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए किया गया रवाना
बिहार में हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बिहार सरकार द्वारा बाल हृदय योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत बुधवार को पटना एयरपोर्ट से 20 बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ अहमदाबाद के लिए रवाना गया, जहां इन बच्चों का पूरा इलाज होगा। पटना एयरपोर्ट पर जानकारी बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी है।