भरनो: भरनो प्रखंड कार्यालय में वीडियो की अध्यक्षता में बैठक, ममता वाहन रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए
Bharno, Gumla | Dec 9, 2024 प्रखंड कार्यालय भरनो के बीडीओ कक्ष में बीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक किया गया।जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में ममता वाहन का रजिस्ट्रेशन करवाने पर चर्चा किया गया।जहां बैठक में बीडीओ ने भरनो प्रखंड के सभी 12 पंचायतों में सीएचसी भरनो के लिए ममता वाहन का रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिया।