प्रतापगढ़: चांद मारी के पास सई नदी में मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
नगर कोतवाली अंतर्गत दहिला मऊ (पुलिस लाइन के पीछे) निवासी कृष्ण गोपाल पांडे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में चांद मारी के पास सई नदी में शुकवार शाम 4 बजे मिला है। युवक दो दिन से लापता था और परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।