पाली: बेटना में घर के बाहर सो रहे अधेड़ को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारने की बात निकली निराधार, सीओ पाली ने दी जानकारी
Pali, Lalitpur | May 30, 2026 पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली अजय कुमार ने शनिवार दोपहर करीबन 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बेटना में घर की बाहर सो रहे एक व्यक्ति द्वारा नकाबपोश अज्ञात बदमाश द्वारा उसके ऊपर गोलीबारी करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे।मामले की जांच के दौरान मामला निराधार पाया गया है। साथ ही उक्त मामले में पुलिस द्वारा जांच कर कार्यवाही की जा रही है।