बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में मां से दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने आरोपी बेटे किशनलाल को आजीवन कारावास और 32 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। घटना अक्टूबर 2021 की है, जब आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था। सुनवाई के दौरान 8 गवाह पेश हुए। पीड़िता बाद में बयान से मुकर गई, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोष सिद्ध माना।