सहाड़ा: रगसपुरिया-बासड़ा मार्ग पर मौत का सफर: बदहाल सड़क और नहर किनारे सुरक्षा का अभाव, ग्रामीणों में भारी रोष
सहाड़ा। विधानसभा के गुरला क्षेत्र के रगसपुरिया चौराहे से बासड़ा तक का सफर इन दिनों जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। रगसपुरिया, रायड़ा, सुन्दरपुरा चौराहे, राजपुरा चौराहा, बलाई खेड़ा और रामपुरिया होकर गुजरने वाला यह मुख्य मार्ग पूरी तरह खस्ताहाल हो चुका है।