नानपारा: बाबागंज में दीपावली पर दीयों और झालरों से जगमगाया क्षेत्र, बच्चों और युवाओं ने की आतिशबाजी
बाबागंज। दीपावली का पर्व बाबागंज क्षेत्र के गांवों में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार शाम करीब छह बजे के बाद गांव में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही थी। लोगों ने अपने घरों, दरवाजों और आंगन में दीपक जलाकर रोशनी की, वहीं रंग-बिरंगी इलेक्ट्रिक झालरों से घरों को सजाया गया। रात होते ही पूरा गांव दीयों और झालरों की रोशनी से जगमगा उठा।