मिर्ज़ापुर: चील क्षेत्र के मझीगवां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में ब्यूटी पार्लर व कॉस्मेटिक दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जल गया
बताते चले की ब्यूटी पार्लर संचालिका मालती देवी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10:00 बजे दुकान बंद करके बगल के कमरे में सोई थी रात में संदिग्ध परिस्थितियों में दुकान में आग लगने से नगदी सहित आभूषण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सोमवार की रात 10:00 बजे दुकान बंद करके बगल के कमरे में सोई थी मंगलवार की भोर लगभग 4:00 बजे धूआ निकलने पर देखा तो सब कुछ जल चुका था।