मिर्ज़ापुर: 5 सूत्री मांगों को लेकर विकलांग सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
बताते चले कि मंगलवार की सुबह 11:00 बजे प्रदर्शन के दौरान बताया कि हमारी प्रमुख मांग है कि दिव्यांगजन को इस भीषण महंगाई में ₹1000 प्रतिमाह पेंशन दिया जाता है राज्य सरकार द्वारा जहां आज गौ पलकों को प्रतिमाह गाय पालने हेतु 900 दिया जाता है इस तरह दिव्यांगों को पशु के समान भारत पोषण अनुदान दिया जा रहा है। हमारी मांग है कि हमारी पेंशन ₹3000 प्रति माह दिया जाए।