मिर्ज़ापुर: हलिया के मनीगढ़ा गांव निवासी एसएसबी के जवान ने आत्मदाह की दी चेतावनी, मकान कब्जा मुक्त न होने से है परेशान
हलिया के मनीगढ़ा गांव निवासी एसएसबी का जवान रयूफ अंसारी ने पुलिस कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। रयूफ़ अंसारी ने कहा कि वह पिछले 4 साल से अपना मकान कब्जा मुक्त कराने के लिए दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन उनका मकान कब्जा मुक्त नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है की अगर मकान कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो वह आत्मदाह कर लेंगे।