भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने सहेजना गांव से चोरी की बाइक बरामद कर चोर को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | May 31, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने सहेजना गांव से चोरी की बाइक बरामद कर कर चोर को गिरफ्तार किया है। आज शनिवार को 1:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर मोहनिया थाना क्षेत्र के सहेजना गांव निवासी जितेंद्र कुमार के 22 वर्षीय पुत्र अनुपम कुमार दुबे बताया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भभुआ शारदा पैलेस के पास से बाइक चोरी की गई थी।