मझोली: ग्राम नंदग्राम में चौपाल लगाकर मझौली पुलिस ने ग्रामीणों को सिखाये साइबर सुरक्षा के गुर दिलाई गई शपथ
मझौली पुलिस ने साइबर अपराधों को लेकर एक जागरूकता अभियान गुरुवार दोपहर 1:00 बजे से ग्राम नंदग्राम में चलाया यहां पर ग्रामीणों को साइबर ठगी के बारे में बताया गया और जानकारी दी गई कि किस तरह से हुए साइबर अपराधों से बच सकते हैं। इसको लेकर 7 बिंदुओं पर ग्रामीणों को जागरूकता प्रदान की। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्हें सुरक्षित रहने के तरीके भी बताएं।