हरसूद: धनतेरस पर बाजार में खूब रही रौनक, लोगों ने जमकर की खरीदी
शुक्रवार को धनतेरस पर छनेरा नया हरसूद में खूब रौनक रही ।लोगों ने बाजार क्षेत्र छनेरा तथा नया हरसूद स्थित पटाखा बाजार में जमकर खरीदी की। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे से शाम 6 बजे तक खूब रौनक रही। धनतेरस पर लोगों ने कपड़ा, बर्तन, किराना सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, वाहन तथा पटाखा की जमकर खरीदी की।