चरखारी: चरखारी के हाथीखाना मुहाल में हलवाई ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
चरखारी के मोहल्ला हाथीखाना में 35 वर्षीय हलवाई शिवचरन प्रजापति का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक बुधवार रात तक सब सामान्य था। पत्नी कविता मायके से लौटी थी, रात में साथ खाना खाया। तड़के सुबह पत्नी कि आँख खुली तो पति फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।