गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस ने मोबाइल और चेन स्नेचिंग करने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से ₹3020 बरामद
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मोबाइल व चेन स्नेचिंग करने वाले शिवम् उर्फ बम, आकाश शर्मा और यश नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर बैकुन्ठ विला के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से छीने गये मोबाइल फोन व चैन बेचकर अर्जित किये गये 3020 रुपये बरामद किए गए हैं।